श्योपुर: सीएमओ ने गूर्जर समाज से मांगी माफी, पम्प ऑपरेटर से गाली-गलौज करने पर समाज में था आक्रोश
श्योपुर। नगर पालिका के सीएमओ राधेरमण यादव के पम्प ऑपरेटर रामजी गूर्जर से गाली गलोच कर ऑडियो वायरल होने के बाद गूर्जर समाज के आक्रोश को लेकर विवाद बढ़ गया था, जिसके बाद रविवार को सुबह 11 बजे नपा सीएमओ ने गूर्जर समाज के मंदिर पर पहंुचकर पम्प ऑपरेटर सहित गूर्जर समाज के वरिष्ठ जनो के समक्ष माफी मांग ली हैं, जिसके बाद यह विवाद खत्म हो गया।