श्योपुर: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की जेब कटी, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के श्योपुर दौरे पर उनके स्वागत सत्कार में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की कार्यक्रम के दौरान रविवार को शाम 04 बजे जेबकतरो ने जेब काट ली, जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसके बाद पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, भाजपा नेता रामलखन नपाखेडली सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पर शिकायत की है।