श्योपुर: मुख्यमंत्री ने श्योपुर दौरे में करोड़ों की सौगात बांटी, हितग्राहियों को लाभान्वित किया, कई घोषणाएं भी की
श्योपुर। श्योपुर में प्रथम नगर आगमन पर आये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को शाम 05 बजे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं में हितलाभ वितरित किये गये, जिनमें एनआरएलएम अंतर्गत संचालित 1696 स्वसहायता समूहों को 30 करोड 12 लाख रूपये की सीसीएल राशि का चैक प्रदान किया गया।