श्योपुर: मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, एक सौ से अधिक स्थानों पर हुआ स्वागत, पुष्पवर्षा कर भेंट किये स्मृति चिन्ह
श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दोपहर 03 बजे रोड़ शो के दौरान शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकले तो जनसैलाब उमड़ पड़ा और सीएम के स्वागत में शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों सहित भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलो, मोर्चाे तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।