निवाली नगर के पलसूद रोड़ स्थित सीएम राइज स्कूल के शिक्षक द्वारा नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने का मामला आज शनिवार सामने आया है। छात्राओं के परिजनों ने बताया कि स्कूल शिक्षक इमरान शेख द्वारा हमारी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की जिसको लेकर हम आज थाने पर पहुँचे साथ ही सकल हिन्दू समाज द्वारा कारवाई को शिकायत की गई है।