निवाली: संत सेवालाल महाराज की 287वीं जयंती पर खेतिया नगर में भव्य शोभायात्रा और विभिन्न आयोजन संपन्न
Niwali, Barwani | Feb 16, 2026 खेतिया नगर में सकल गोर बंजारा समाज के तत्वावधान में बंजारा समाज के आराध्य देव क्रांतिकारी संत शिरोमणि सदगुरु संत सेवालाल महाराज की 287वीं जन्म जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर टांडा क्षेत्रों से समाजज माताएं, बहनें, संतगण एवं अतिथि—पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। निसरपुर, भड़गोन, मोरतलाई, टेमला व अन्य जगहों से शामिल हुए।