निवाली: आगामी त्योहारों को लेकर निवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Niwali, Barwani | Feb 18, 2026 निवाली थाना परिसर में आगामी त्यौहार शिवाजी जयंती और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी ने जुलूस के संबंध में जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए। जुलूस के दौरान डीजे पर प्रतिबंध होने की जानकारी दी गई इस दौरान नायब तहसीलदार व अन्य उपस्थित रहे।