निवाली: खेतिया कृषि उपज मंडी में 2026 बजट चौपाल का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक व व्यापारी हुए शामिल
Niwali, Barwani | Feb 13, 2026 खेतिया नगर की कृषि उपज कपास व्यापारी संघ द्वारा आयोजित “बजट चौपाल 2026” कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्याम बरडे व व्यावसाई सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कपास व्यापारियों, कृषक भाइयों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों से आत्मीय संवाद हुआ। केंद्र एवं राज्य सरकार के बजट में कृषि, व्यापार, किसान कल्याण, भंडारण, सिंचाई एवं अन्य विषयों पर चर्चा कर बातचीत की गई है।