बांगरमऊ: भिखारीपुर कस्बा गांव में घर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवारों ने बेरहमी से पीटा,घायल को सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में युवक की पिटाई की घटना सामने आई है. बाइक सवार दबंगों ने उसे बेरहमी से पीटा. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ये घटना बांगरमऊ थाना क्षेत्र के भिखारीपुर कस्बा गांव की है.जानकारी के मुताबिक बता दे कि घायल गोविंद कश्यप पुत्र उमाशंकर 26 वर्ष बताया जा रहा है।