बांगरमऊ: रतईपुरवा गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, टीचर पढ़ाई की जगह लगवा रहे झाडू़
बांगरमऊ तहसील के रतईपुरवा गांव प्राइमरी स्कूल में लाख कोशिशों के बावजूद व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां शासन स्तर से इन स्कूलों में व्यवस्थाएं सुधारने के नाम पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है, लेकिन स्थिति जस की तस है. कभी स्कूलों में बच्चों से शौचालय साफ करवाया जाता है, तो कभी छात्रों से झाड़ू लगवाया जाता हैं. और जिम्मेदार मौन बने हुए हैं.