बांगरमऊ: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 46 में से 03 शिकायतों का निस्तारण, एसडीएम ने जिम्मेदारों को दी हिदायत
बांगरमऊ तहसील में शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिनमें प्राप्त हुई 46 शिकायतों में से महज 03 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। ज्यादातर शिकायतें जमीन के विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनका जल्द निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया है।बांगरमऊ तहसील में उप जिलाधिकारी नर्मता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील समाधान दिवस.