इटाढ़ी: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची पर दंपती ने जताया दावा, पुलिस जांच में जुटी
Itarhi, Buxar | Nov 24, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची पर अपना दावा करने के लिए एक दंपती सामने आया है। नोनियापुर गांव निवासी राहुल और उनकी पत्नी पूजा ने बच्ची को अपनी तीसरी बेटी बताया है। दंपती के दावे के बाद पुलिस और बाल कल्याण समिति मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।