करछना: यमुनापार क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी
उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के लिए 60,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज दूसरे दिन भी हो रही है,ऐसे में प्रयागराज के यमुना पार क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आज दूसरे दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे,जबकि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया है।