करछना: हड़ही गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत,एक अन्य व्यक्ति हुआ घायल
प्रयागराज के यमुनानगर के हड़ही गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया,घटना स्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,तथा घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है बताया गया कि दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर जा रहे थे,अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।