करछना: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के विरोध में शहर में लोगों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
बांग्लादेश में बीते दिनों हिंदुओं पर हुए हमले को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को करछना में ब्लॉक प्रमुख करछना की अगुवाई में रैली निकाल कर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए।