करछना: चौकठा हवाई पट्टी के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
घूरपुर थाना क्षेत्र के चौकठा हवाई पट्टी के पास शुक्रवार सुबह उस समय लोगों में हड़कंप मच गया जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना होने पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी तक मृतक युवक की पहचान एवं हमला किसने किया उसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी है।