करछना: कचरी गांव में तेज बरसात के दौरान गरीब के कच्चे खपरैल के घर के पीछे की दीवार भरभरा कर गिरी, गृहस्थी का सामान नष्ट
करछना तहसील क्षेत्र के कचरी गांव निवासी रामानंद पटेल का कच्चा खपरैल घर बृहस्पतिवार सुबह तेज बरसात के दौरान अचानक घर के पीछे की दीवार भर भरा कर ढह गया। जिसके मालबें में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। मामले को लेकर पीड़ित ने तहसील प्रशासन से शिकायत किया है।