करछना: मछहर का पूरवा गांव में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस
करछना थाना क्षेत्र के मछहर का पूरवा गांव निवासी दिनेश कुमार सिंह एवं पड़ोस के रहने वाले संतोष सिंह के घर को बुधवार रात को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां दोनों घर से 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र एवं अन्य आभूषण व 20 हजार रुपए नगदी उठा ले गए। सूचना होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।