बक्सर: बक्सर नगर परिषद उप चुनाव: प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह, किसी को चश्मा तो किसी को मिला टेबल फैन
Buxar, Buxar | Jun 13, 2025 नगरपालिका उप निर्वाचन के तहत बक्सर नगर परिषद के रिक्त दो पदों के लिए उप चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत शुक्रवार को 3:00 बजे अपराह्न में नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिक यानि चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया. जाहिर है कि बक्सर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड संख्या-20 के वार्ड पार्षद पद हेतु चुनाव कराए जा रहे हैं.