बक्सर: मल्लाहचकिया गांव में घरेलू विवाद सुलझाने गए एएसआई को रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती
Buxar, Buxar | Jun 13, 2025 बक्सर जिले में एक एएसआई पर जानलेवा हमला हो गया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलाहचकिया गांव में हुई। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई नीतीश कुमार बक्सर से चौसा स्थित मुफस्सिल थाना जा रहे थे, तभी रास्ते में गांव के पास शोर सुनाई दिया। वह मौके पर रुके और मामले को सुलझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान वारदात हुआ।