बक्सर: बक्सर पुलिस अधीक्षक ने जिले के 100 लापरवाह पुलिस अधिकारियों के वेतन पर लगाई रोक
Buxar, Buxar | Jun 13, 2025 पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बड़ी कार्यवाई करते हुए कर्तव्य में लापरवाही और समय से कांडों का निष्पादन नहीं करनेवाले जिले के एक सौ पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दिया है. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार को लगभग 11:00 बजे दिन में अपडेट जारी की गई है. एसपी के इस कार्रवाई से महकमे के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है.