बक्सर: समाहरणालय में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल
Buxar, Buxar | Jun 13, 2025 शुक्रवार को पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक समाहरणालय के सभागार में दिन के लगभग 11:30 बजे शुरू किया गया. बैठक में विभिन्न विभागों की विकास से संबंधित समीक्षा की गई. वही जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की जनता की गंभीर समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा गया.