बक्सर: रघुभूमि से तपोभूमि तक” यात्रा पहुंची बक्सर, जगह जगह हुआ स्वागत
Buxar, Buxar | Jun 13, 2025 त्रेता युग की पावन स्मृतियों से जुड़ी और भगवान राम की पदचिह्नों को सहेजती “रघुभूमि से तपोभूमि तक” यात्रा बक्सर पहुंची। अयोध्या से प्रारंभ हुई इस भव्य यात्रा का स्वागत शहर के गोलंबर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हुआ। जहां भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और महर्षि विश्वामित्र की प्रतीकात्मक आरती की गई।गोलंबर से बाईपास होते हुए श्रद्धालु रामरेखा घाट पहुंचे।