सुप्रसिद्ध विश्व विख्यात आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति- जगाधरी जिला यमुनानगर (हरियाणा)के तत्वावधान में 20वीं सदी के महामानव योगीराज, परम संत,श्री हंस जी महाराज की 126वीं जयंती 13 नवंबर 2026 को पंचायत भवन के पीछे, सैनिक भवन के साथ वाले ग्राउंड में बड़ी धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। श्री हंस जी महाराज की जयंती के उपलक्ष में प्रख्यात अध्यात्म वादी सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से जरूरतमंद व्यक्तियों को माता - बहनों को लगभग 750 गर्म जर्सी वितरित की गई की गई। नर की सेवा ही नारायण की सेवा है। इस अवसर पर विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज के वरिष्ठ महात्मा सत्यबोधनंद जी, महात्मा सिंधु बाई जी, महात्मा मेघा बाई जी व महात्मा सपना बाई जी ने अपने सत्संग एवं भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। श्री हंस जी महाराज की तपस्थली प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार से पधारे हुए महात्मा सत्यबोधनंद जी ने सुनाया-योगीराज श्री हंस जी महाराज (1900-1966) ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैनी, पारसी,यहूदी, सिंधी,पंजाबी,पठान हर एक को ईश्वर के पावन नाम व दिव्या ज्योति का ज्ञान देकर मानव से महामानव बना दिया। अध्यात्म ज्ञान का प्रचार करने के लिए, जन-जीवन को प्रकाशित करने हेतु श्री हंस जी महाराज ने अनेक कष्ट सहन कर के भी पैदल, बैलगाड़ी, साइकिल, रेल, बस आदि से यात्रा कर अखंड भारत में उस पराविद्या का प्रचार किया। जिस विद्या का ज्ञान भगवान कृष्ण ने अर्जुन को, प्रभु राम ने हनुमान को व अपने समय के भक्तों को कराया। श्री हंस जी महाराज कहां करते थे परमपिता परमात्मा का नाम व परमात्मा की ज्योति हमारे अंदर है परंतु हम परमात्मा को बाहर ढूंढ रहे हैं। वस्तु कहीं- तलाश कही। महात्मा जी ने सुनाया सर्व व्यापक, सर्व नियंता परमात्मा सब के हृदय के अंदर निवास करता है। संसार के अंदर सभी संत महापुरुषों एवं भक्तों ने अपने हृदय में ही परमात्मा का ध्यान किया एवं दीदार किया। परमात्मा सच्चिदानंद है। सच्चिदानंद का अभिप्राय परमात्मा सत्य है, चेतन है और आनंदायक है और वह परमात्मा सब के हृदय के अंदर स्थित है कहने का अभिप्राय "मानव का हृदय ही परमात्मा का सर्वश्रेष्ठ मंदिर है"। संसार के अंदर जितने भी मंदिर हैं सब मानव निर्मित हैं परंतु मानव का हृदय मंदिर परमात्मा निर्मित है। परमात्मा ज्योति स्वरूप, प्रकाश स्वरूप है। उस ज्योति का दर्शन बाह्य नेत्रों से देखना संभव नहीं है। परमात्मा के वास्तविक स्वरूप का दर्शन (परम प्रकाश, भर्गो ज्योति, चन्दना, दीवान लाइट) और साक्षात्कार ज्ञान नेत्र, दिव्य नेत्र द्वारा देखना संभव है। जब भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दिव्य नेत्र का ज्ञान दिया। तभी उसने अपने अंदर भगवान के चतुर्भुज और विराट रूप का दर्शन किया। ज्ञान नेत्र सबके अंदर मौजूद हैं लेकिन समय के महापुरुष, समय के सद्गुरुदेव की कृपा के बिना उस ज्ञान चक्षु की प्राप्ति नहीं होती। जब समय का महापुरुष जिज्ञासु भक्त को दिव्य नेत्र का बोध कराता है तो भक्त अपने हृदय मंदिर में परमात्मा की ज्योति का दर्शन एवं साक्षात्कार करता है। महात्मा सिंधु बाई जी, महात्मा मेघा बाई जी, महात्मा सपना भाई जी ने भी अपने सत्संग में भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। भंडारा-हर महीने की तरह इस मास भी जिम्मेदारा पेट्रोल पंप पर छठा विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया। हर अमावस्या पर लगभग 5000 व्यक्तियों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों ने, शहर वासीयों, भंडारा कमेटी ने अपना पूरा सहयोग दिया।