गाँव अलाहर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे कांग्रेस नेता उमेश बुबका
रादौर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: हल्का रादौर से कांग्रेस नेता उमेश बुबका को देर रात गाँव अलाहर में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गाँववासियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और मान-सम्मान दिया।
इस मौके पर उमेश बुबका ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने गाँव अलाहर के सभी सम्मानित ग्रामवासियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने जो प्यार, मान-सम्मान और अपनापन दिया है, उसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।