इस बार मेले में ड्रोन शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र- डीसी प्रीति
यमुनानगर, 13 नवम्बर- मेला कपाल मोचन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री के आगमन की तैयारियों से संबंधित बैठक का आयोजन जिला सचिवालय के सभागार में किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण शर्मा, विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी, विद्युत नियामक आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगर निगम के आयुक्त महाबीर प्रसाद, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, जिला परिषद के सीईओ ब्रहम प्रकाश, व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण शर्मा ने मेला कपाल मोचन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर होने वाली तैयारियों के बारे प्रशासन के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए ताकि किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि मेला कपाल मोचन में पूजा स्थल पर होने वाली गतिविधियों, साफ सफाई, स्वच्छता, पीने के पानी की व्यवस्था, आने जाने वाले मार्गों की जानकारी, प्रदर्शनी स्थल से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले में बेहतर ढंग से सभी आवश्यक तैयारियां की जाए ताकि दूसरे राज्यों में मेले की तैयारियों का अच्छा संदेश जाए। उन्होंने कहा कि मेले में ड्रोन का विशेष महत्व रहेगा, क्योंकि ड्रोन के माध्यम से श्रद्घालुओं को पूरे मेले क्षेत्र की विशेष झलकियां दिखाई जाएगी।
बैठक में उपायुक्त प्रीति ने मुख्यमंत्री के ओएसडी को आश्वसन दिया कि प्रशासन की ओर से मेला कपाल मोचन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और पूरा प्रशासन मेला परिसर में होने वाली गतिविधियों को सही ढंग करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे मेले में ड्रोन शो आकर्षण का केन्द्र रहेगा। बैठक में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों ने मेला कपाल मोचन अच्छी व शान्तिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए अपने अपने सुझाव भी दिए।