सवाई माधोपुर में अवैध शराब के कारोबार पर मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई में 30 वर्षीय आरोपी लखन को गिरफ्तार किया गया है, जो काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। आरोपी पचीपल्या गांव का निवासी बताया जा रहा है।