डेकवा एनीकट में डूबे 22 वर्षीय युवक का मिला शव, दूसरे दिन रेस्क्यू में मिली सफलता।
सवाई माधोपुर के डेकवा गांव स्थित एनीकट में नहाते समय डूबे बिहार निवासी 22 वर्षीय ललन कुमार का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। बुधवार को गहरे पानी में डूबने के बाद से ही युवक की तलाश की जा रही थी। गुरुवार सुबह सिविल डिफेंस की छह सदस्यीय टीम ने दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देशराज प्रजापत और अवधेश जांगिड़ सहित टीम के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद किया। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में शोक छा गया।