भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर चम्बा कांग्रेस ने किया नमन, मैहला में वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत हुई संगठनात्मक चौपाल
सुरजीत शर्मा भरमौरी बोले– जल, जंगल, जमीन, जनजातीय अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध।
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो चम्बा।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज के महानायक और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी थे। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को देश सदैव याद रखेगा।