भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य समापन, भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया याद
डॉ. जालम भारद्वाज ने जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण पर दिया जोर, स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित
हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर।
भरमौर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जालम भारद्वाज ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।