सागर नगर: कलेक्टर ने काम पूरा न करने पर पंचायत विभाग के अधिकारी और सचिवों पर की कार्रवाई, ₹41,000 से ज्यादा का जुर्माना
सरकारी लापरवाही अब महंगी पड़ने लगी है। सागर ज़िले में कलेक्टर के सख्त तेवरों के चलते 32 अफसरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इन सभी पर कुल ₹41,000 से ज्यादा का जुर्माना ठोका गया है। वजह तय समयसीमा में काम न करना और जनता की शिकायतों को लटकाना। इन अधिकारियों ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के नियमों का उल्लंघन किया था। आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं किया।