सागर नगर: कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अति वर्षा और बाढ़ से निपटने के लिए पहले से ही रखें पूरी तैयारी
कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा है कि अति वर्षा और बाढ़ से निपटने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग पहले से समस्त तैयारीयां करें एवं जल भराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर आवश्यक कार्यवाई करें। जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने और प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए त्वरित एक्शन के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।