सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने, प्रकरण दर्ज
मोतीनगर थाना में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। उसने थाने पहुंचकर शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 19 वर्षीय युवती ने थाने आकर बताया कि मैं पढ़ाई कर रही हूं। मेरे कालेज में सोमदेव प्रजापति नाम के युवक पर छेड़खाड और जान से मारने के आरोप लगाए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही।