सागर नगर: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: केंद्रीय पर्यवेक्षक सरत राऊत 10 से 16 जून तक सागर जिले के दौरे पर रहेंगे
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रदेश में शुरू किए गए पार्टी के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सागर जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक सरत राऊत मंगलवार 10 जून को सागर पहुंच रहे हैं। वे लगातार 16 जून तक यहां रहकर संगठन के निचले स्तर तक पुनर्गठन को लेकर विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे।