आज़मगढ़: पुलिस लाइन में बरगद का खड़ा पेड़ गिरने से एक कार समेत कुछ वाहन हुए क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे लोग, घटना के चलते रहा हड़कंप
आजमगढ़ के पुलिस लाइन परिसर में बुधवार की दोपहर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब बरगद का पुराना पेड़ सीधे जमीन पर जा गिरा। बुधवार को कार्यदिवस होने के चलते वरिष्ठ अधिकारी जनसुनवाई कर रहे थे। जिसके चलते लोगों की गहमा गहमी थी और कई वाहन भी खड़े थे। हालांकि राहत की बात रही कि पेड़ उस तरफ गिरा जिधर लोगों की आवाजाही कम होती है। पेड़ गिरने से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए