आज़मगढ़: पल्थी बाजार में सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे बाइक को पैदल लेकर तेल भरवाने जा रहे 35 वर्षीय युवक को एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दिलीप यादव निवासी दरियापुर थाना दीदारगंज को परिजन आनन-फानन में फूलपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए रेफर होने पर जौनपुर सदर अस्पताल जा रहे थे लेकिन मौत हो गई।