आज़मगढ़: वित्तमंत्री के संसद में बजट पेश करने के बाद आजमगढ़ में लोगों की दिखाई मिश्रित प्रतिक्रिया, सपा प्रवक्ता ने साधा निशाना
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा लगातार सातवां बजट पेश होने के बाद मंगलवार को आजमगढ़ के लोगों में खासी प्रतिक्रिया दिखाई दी। कारोबारियों ने बजट का स्वागत किया है। सराफा कारोबारियों ने तो 6% कस्टम ड्यूटी घटाने का स्वागत किया है। कहा कि इससे सोने के दाम में गिरावट आएगी और सोना सस्ता होगा। स्मगलिंग कम होगी। गड़बड़ी कम होगी। ग्राहक फायदे में रहेंगे।