आज़मगढ़: मण्डलायुक्त ने कार्यालय सभागार में की मण्डल के जनपदों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- विभाग की प्रगति की समीक्षा
आज़मगढ़ के मण्डलायुक्त मनीष चौहान ने निर्देश दिया कि सभी मण्डलीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करना सुनिश्चित करें तथा जहॉं फीडिंग में विसंगति हो उसे दुरुस्त करायें। इसी क्रम में उन्होंने तीनों जनपद के जिलाधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारियों से कहा कि हर माह की 25 से 30 तरीख के बीच सभी विभागों की समीक्षा करें।