आज़मगढ़: सियरहा में घर के बाहर चक रोड पर गाली गलौज कर रहे युवकों को मना करने पर एक को मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सियरहा में घर के बाहर चकरोड पर कुछ मनबढ़ युवक आपस में गाली गलौज कर रहे थे। घर के सदस्य ने युवकों को वहां से हटने को कहा और कहीं और जाने को कहा। इसी बात को लेकर युवक नाराज हो गए और मना कर रहे अधेड़ को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल 42 वर्षीय पलटन को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।