बेतिया में सड़क हादसे में घायल सहोदरा थाना के चालक की मौत...
बेतिया में सहोदरा थाना की गाड़ी और एक निजी कार के बीच हुई भीषण टक्कर में घायल थाना के चालक जयप्रकाश सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल सब इंस्पेक्टर प्रतिमा दुबे का इलाज बेतिया GMCH में जारी है। घायल भुवनेश्वर प्रसाद यादव और अर्पण कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। दूसरी ओर, निजी कार के चालक, उनकी पत्नी और बच्चे का इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। 22 अक्टूबर की शाम चनपटिया-बेतिया मुख्य मार्ग पर मुसहरी के पास सहोदरा थाना की गाड़ी और एक निजी कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सहोदरा थाना की गाड़ी में सवार चालक समेत चार पुलिसकर्मी और निजी कार में सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद सभी सात घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया GMCH रेफर किया गया था। इलाज के दौरान थाना के चालक जयप्रकाश सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज जारी है।
#champaran24news #viralreelschallenge #trendingreels #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #fb