सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय आईटीआई विदिशा के प्रशिक्षणार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं एचआईवी जागरूकता सत्र आयोजित
..
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता जी के निर्देशन में शासकीय आईटीआई विदिशा में प्रशिक्षणार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को एचआईवी/एड्स, इसके संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सत्र का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। #SevaSankalpAbhiyan