सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
..
ग्राम आटासेमर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
..
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड गंजबासौदा के ग्राम आटासेमर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बासौदा विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री देवेंद्र सिंह रघुवंशी, श्री लाखन रघुवंशी, श्रीमती अंशलेखा भावसार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, परियोजना अधिकारी श्री परितोष सोनकर, श्री संतोष रघुवंशी, पर्यवेक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता तथा किशोरी बालिकाओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण किया गया तथा पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण गतिविधियों की जानकारी ली गई।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान -
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को भी प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चे के अन्नप्राशन संस्कार की रस्म भी संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। #SevaSankalpAbhiyan #Vidisha
1 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026