🚨 भोपाल रेलवे स्टेशन पर 2 करोड़ की कोकीन जब्त, विदेशी महिला गिरफ्तार!
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नशे की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI), जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, महिला GT एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में सफर कर रही थी। उसके पास से 500 ग्राम महंगी कोकीन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
खुफिया सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन के रुकते ही घेराबंदी कर महिला को हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला चेन्नई से दिल्ली जा रही थी। फिलहाल पुलिस और DRI की टीम ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं और इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हुए हैं।
नशे के कारोबार पर एजेंसियों की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है।