छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के रसुलपुर मोहल्ले में आज दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावर ने बशीरुद्दीन नामक अधेड़ व्यक्ति पर अचानक जान|लेवा हमला कर दिया। आरोपी ने एक के बाद एक लगातार तीन बार चा|कू से वार किए, जिससे पीड़ित लहू|लुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल बशीरुद्दीन को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
दिनदहाड़े हुए इस खू|नी हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी दीपक झा, एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल और सीएसपी राहुल बंसल दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया और हमलावर की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में घेराबंदी व जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Disclaimer: This content is published solely for news reporting and public awareness. It does not promote, glorify, encourage, or endorse suicide or self-harm. The incident has been reported sensitively and responsibly for informational purposes only.
#Ambikapur #Surguja #Chhattisgarh #CrimeNews #BreakingNews #AmbikapurPolice #DaylightAttack #CGNews #FatafatNews