छत्तीसगढ़ में अम्बिकापुर के रसूलपुर में दिनदहाड़े 70 वर्षीय बशीरुद्दीन उर्फ लज्जु पर चाकू से हुए जानलेवा हमले में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद का एक सनसनीखेज सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसमें वारदात को अंजाम देकर तीन आरोपी तेजी से भागते और दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस खुलासे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के दामाद ने ही झारखंड (पांकी) से सुपारी किलर बुलाकर इस खूनी साजिश को अंजाम दिलवाया था। पुलिस ने दामाद और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सीसीटीवी में कैद बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पूरे संभाग में सख्त नाकाबंदी कर दी गई है।
#AmbikapurCrime #SurgujaNews #CCTVFootage #AmbikapurPolice #CrimeUpdate #BreakingNews #ChhattisgarhNews #FatafatNews