छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी मामले पर बड़ा बयान दिया है। विशेष अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने से पहले तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला भले आ गया हो, लेकिन पीड़ित परिवारों को आज भी अधूरा न्याय ही मिला है।
बघेल ने एनआईए (NIA) की जांच पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि जांच एजेंसी ने मामले की तह तक जाकर पड़ताल की ही नहीं। उन्होंने कहा कि घटना के समय मौजूद चश्मदीद गवाहों से कोई पूछताछ नहीं हुई और मुख्य आरोपियों के नाम तक एफआईआर से हटा दिए गए। उन्होंने सवाल दागा कि जिस नरसंहार में 200 से अधिक नक्सली शामिल थे, उसमें महज चंद लोगों को सज़ा सुनाए जाने को पूरा न्याय कैसे कहा जा सकता है?
#JhiramGhati #BhupeshBaghel #Chhattisgarh #Ambikapur #Congress #NIA #BreakingNews #ChhattisgarhNews #FatafatNews