सिरसागंज: नगला खंगर थाना पुलिस की कार्रवाई, नगला गुलाल अंडरपास के पास से हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ऋषि यादव उर्फ राहुल पुत्र अजब सिंह निवासी मढैया चन्द्रहंस, थाना नगला खंगर को नगला गुलाल अंडरपास के पास से पकड़ा गया।