भगवानपुर: खेलड़ी गांव के पास पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, स्मैक की गई बरामद
भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खेलड़ी गांव के पास से खेलड़ी गांव निवासी मुजीब नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 10.50 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। जानकारी मिली है कि मुजीब स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुजीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।