भगवानपुर: मुजाहिदपुर गांव से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, चरस की हुई बरामद
रुड़की की भगवानपुर तहसील की बुग्गावाला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा मुजाहिदपुर गांव के पास से मुजाहिदपुर गांव निवासी दुष्यंत पुत्र सुरेश नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से पुलिस के द्वारा करीब 160 ग्राम चरस बरामद कर ली गई है। पुलिस के द्वारा दुष्यंत के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।