भगवानपुर: बुग्गावाला थाना पुलिस ने चोरी और चेक बाउंस के मामलों में फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
रुड़की की भगवानपुर तहसील की बुग्गावाला थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शहिदवाला ग्रंट निवासी शहजाद नाम के वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। शहजाद चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। साथ ही पुलिस ने हल्जौरा माजरा गांव निवासी राकिब को भी गिरफ्तार कर लिया है। राकिब चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।